अंतर्राष्ट्रीय
01-Jun-2026


-यह कंपनी दक्षिण कोरिया की बड़ी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी है सोल,(ईएमएस)। दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन में स्थित डिफेंस कंपनी हनव्हा एयरोस्पेस की एक फैक्ट्री में सोमवार को हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि सोमवार सुबह 10:59 बजे इस धमाके की सूचना मिली थी। सही हताहतों की जानकारी नहीं मिली है। फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लगी रहीं। पुलिस और फायर अधिकारियों का मानना है कि धमाका फैक्ट्री की पहली मंजिल पर हुआ था। आग पूरी तरह बुझने के बाद वे घटना के सही कारण की जांच कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने हनव्हा एयरोस्पेस के इस प्लांट में हुए हादसे में चार लोगों की मौत और दो लोग घायल होने की पुष्‍ट‍ि की है। यह कंपनी दक्षिण कोरिया की एक बड़ी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी है। फायर विभाग ने सुबह करीब 11:17 बजे लेवल-1 इमरजेंसी रिस्पॉन्स जारी किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। दक्षिण कोरिया के पीएम किम मिन-सियोक ने इस धमाके के बाद बचाव कार्यों के लिए जरूरी उपकरण और कर्मचारियों को लगाने का आदेश दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यह आदेश तब दिया जब यह चिंता जताई जा रही थी कि इस हादसे में और भी लोग प्रभावित हो सकते हैं। पीएम ने गृह मंत्रालय, फायर एजेंसी, पुलिस और डेजॉन सिटी सरकार को निर्देश दिया कि वे सभी उपलब्ध संसाधन लगाकर आग बुझाएं और लोगों को बचाएं, ताकि और किसी तरह की जान-माल की हानि न हो। इसके अलावा, श्रम मंत्रालय, विज्ञान मंत्रालय, एयरोस्पेस एजेंसी और अन्य संबंधित विभागों को भी बचाव कार्यों में पूरा सहयोग देने को कहा है। सिराज/ईएमएस 01जून26