फिरोजाबाद (ईएमएस)। जनपद में मंगलवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सायं 7 बजे से राजा का ताल स्थित कार्यक्रम स्थल पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख हनुमंत सिंह बघेल उर्फ गुड्डू बघेल ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेवा, धर्मनिष्ठा, न्यायप्रियता और लोक-कल्याण की प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रकाश स्तंभ है। उनका आदर्श हमें युगों-युगों तक प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लटूरी सिंह बघेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख महावीर सिंह बघेल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेश बघेल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन धनगर एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर डॉ. अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी, बंटू बघेल, दिव्यांश बघेल, नितिन बघेल, विकास बघेल, मनोज बघेल, जितेंद्र, अभिषेक, राहुल, राकेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोकमाता के जीवन दर्शन और कार्यों पर प्रकाश डाला गया। - ईएमएस फिरोजाबाद