क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


भिंड ( ईएमएस ) | सोमवार को माह जून की पहली तारीख को कलेक्ट्रेट परिसर भिण्ड में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गान का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर भिण्ड, संयुक्त कलेक्टर की उपस्थिति में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। राष्ट्रीय गीत के गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुईं। ज्ञात हो कि कलेक्टर कार्यालय में माह की पहली तारीख को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गाया जाता है। इसी के अंतर्गत आज सोमवार को भी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गान का आयोजन किया गया।