क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। आज और कल बारिश-आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी के 60 से अधिक जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। एमपी और राजस्थान में भी बारिश की संभावना है। दिल्ली में आंधी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने से लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों कर दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं चलने की संभावना है। दिल्ली का अधिकतम तामपान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली में दोपहर के समय बारिश, बिजली कड़कने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। आईमडी ने कहा कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ जून /2026