- शादी समारोह में हुई थी दोस्ती, रेप का मामला दर्ज, आरोपी फरार भोपाल(ईएमएस)। शहर के उपनगर बैरागढ़ पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है की प्रेमी ने करीब चार साल से शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया और अब उसके चरित्र पर संदेह जताते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। थाना पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की करीब साढ़े चार साल पहले समाज के एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात रोहित नाम के युवक से हुई थी। एक ही समाज के होने के कारण उनके बीच दोस्ती और जल्द ही प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इस दौरान रोहित ने उससे कहा की वह उससे शादी करना चाहता था। इस पर युवती ने अपनी सहमति दे दी। इसके बाद आरोपी ने जल्द ही शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरु कर दिये। आरोपी करीब चार साल तक उसका दैहिक शोषण करता रहा। इस दौरान जब भी युवती शादी करने का कहती तब वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल-मटौल कर देता। अंतिम बार आरोपी ने 15 मई को बैरागढ़ इलाके में स्थित एक होटल में युवती के साथ संबंध बनाए। इसके बाद युवती ने रोहित पर शादी का दबाव बनाना शुरु किया। तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार करते हुए उसके चरित्र पर संदेह जताते हुए हुए कहा कि तुम्हारी तो और भी लोगों से दोस्ती हैं। अपने चरित्र को लेकर प्रेमी के लगाये आरोप पर युवती भड़क गई और दोनो के बीच विवाद हो गया। पीड़िता ने उससे बाद में संपर्क कर फिर शादी की बात कही लेकिन रोहित लगातार इंकार करता रहा। तब परेशान होकर पीड़िता थाने जा पहुंची और रोहित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जुनेद / 1 जून