क्षेत्रीय
रायपुर (ईएमएस)। राज्य सरकार द्वारा बेमेतरा जिले के बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत मोहलाई जलाशय एवं नहर के जीर्णोद्धार व लाईनिंग कार्य के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 4 करोड़ 23 लाख 88 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि मोहलाई जलाशय एवं नहर के जीर्णोद्धार व लाईनिंग कार्य के उपरांत 130 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/1 जून 2026