क्षेत्रीय
01-Jun-2026


हरदा (ईएमएस)। पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले में डीजल की सुगम आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा है कि किसानों को खेती के कार्यों के लिए डीजल आपूर्ति में दिक्कत न हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि वे ऑयल कम्पनी के अधिकारियों से भी चर्चा कर जिले में पर्याप्त डीजल की आपूर्ति बनाए रखने में समन्वय स्थापित करेंगे। इस दौरान पेट्रोल पम्प संचालक एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं जिला आपूर्ति अधिकारी बासुदेव भदोरिया उपस्थित थे। ईएमएस/मोहने/ 01 जून 2026