क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


मिर्जापुर (ईएमएस)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल के जन्मदिन पर केक काटकर मनाते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन बार से डॉक्टर शिव कुमार सिंह पटेल को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाया हैं श्री खान ने कहा की जब से अध्यक्ष बने हैं पार्टी को मजबूत किया है एवं पदाधिकारियों के प्रति समान भाव रखने एकजुट रखने का काम किया है डॉक्टर शिव कुमार सिंह पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हैं।सरदार पटेल तिराहा नारायणपुर में कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर शिवकुमार पटेल जिला कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर के जन्मदिन पर भीषण गर्मी में शरबत वितरण कर जन्मदिन की दिया बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से गुलाबचंद पांडे तुलसीदास गुप्ता कन्हैयालाल पाठक संदीप पटेल रामराज भारती सूर्यभान पटेल विद्याधर पटेल राम लखन मास्टर बृजेश द्विवेदी मारकंडे पाठक अंकुर श्रीवास्तव आजाद कपिल कुमार सोनकर कमर शाही डॉ दिनेश चौधरी विजय दुबे पहाड़ी रितेश मिश्रा विनोद भारती मारकंडे पाठक नई मोहम्मद कैलाश प्रजापति संतोष साहनी राजू भारती। शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर