क्षेत्रीय
हरदा (ईएमएस)। आबकारी विभाग के दल ने मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के ग्राम सोनपुरा, सांगवा, रामटेक, भंवरदी रैयत, नितिन ढाबा मोरगढ़ी, जूनापानी, जयमालपुर, हरीपुरा, खिरकिया व चौकड़ी में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 32 देशी मदिरा प्लेन शराब, 10 देाी मदिरा मसाला शराब, 4 केन बियर एवं 420 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किये। ईएमएस/मोहने/ 01 जून 2026