अंतर्राष्ट्रीय
01-Jun-2026


कुआलालंपुर (ईएमएस)। मलेशिया ने सोमवार से एक नया नियम लागू कर दिया है। अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना सकेंगे। सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, यूट्यूब आदि सभी बड़े प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने से पहले आयु सत्यापन करना होगा। 16 साल से कम उम्र के बच्चों को अकाउंट बनाने से रोकना जरूरी है। सरकार के इस नियम तोडऩे वाली कंपनियों पर 25 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लग सकता है। इस नए नियम के मुताबिक, अगर बच्चे किसी तरह अकाउंट बना लेते हैं तो उनके माता-पिता को सजा नहीं दी जाएगी। सरकार का मकसद है कि वो बच्चों को खराब कंटेंट, साइबर बुलिंग और ज्यादा समय ऑनलाइन रहने वाली आदतों से बचाए। सरकार का कहना है कि हम बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह नहीं रोक रहे, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखना चाहते हैं। विनोद उपाध्याय / 01 जून, 2026