राज्य
01-Jun-2026


हाथरस (ईएमएस)। रोटी बैंक परिवार के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला बागला अस्पताल पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि जनपद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में कई मरीजों को अन्य जनपदों के लिए रेफर करना पड़ता है।रोटी बैंक परिवार के अध्यक्ष अरुण उपाध्याय ने कहा कि जिला अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, विशेषज्ञ डॉक्टर और बेहतर इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। ज्ञापन में अस्पताल को 24 घंटे पूर्ण रूप से संचालित करने, इमरजेंसी विभाग के विस्तार, सर्जन चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पार्किंग व्यवस्था विकसित करने तथा सभी आवश्यक जांच एवं उपचार सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की मांग की गई।ज्ञापन सौंपने वालों में अरुण उपाध्याय, रचित पाठक, आकाश शर्मा, शोभा बंसल, निशांत उपाध्याय, प्रियांशु कुशवाह, भरत वर्मा, तरुण कुशवाह, निखिल गुप्ता, सक्षम शर्मा और आर्यन उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 01 जून 2026