हाथरस (ईएमएस)। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले में 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर चिकित्सीय परीक्षण कराया।बताया जाता है कि वृद्ध महिला किराए के मकान में रहती है। आरोप है कि मोहल्ले के एक 25 वर्षीय युवक ने रात के समय महिला के साथ दुष्कर्म किया। सुबह महिला घायल अवस्था में मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जिला अस्पताल में महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि चिकित्सीय परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चर्चा का माहौल है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 01 जून 2026