राज्य
01-Jun-2026


हाथरस (ईएमएस)। युवा ब्राह्मण महासभा की बैठक आगरा रोड स्थित शोभित गार्डन में संस्थापक एवं सचिव शिवम भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से शुभम पचौरी को महासभा का नया अध्यक्ष चुना गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष शुभम पचौरी ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज में एकता, शिक्षा, संस्कार और युवा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।बैठक में रोहित शर्मा, विवेक शर्मा, शोभित उपाध्याय, विशाल शर्मा, गौरव अग्निहोत्री, राजा कौशिक, वैभव शर्मा, ओम पंडित, ऋषभ शर्मा, अनमोल अग्निहोत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने शुभम पचौरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 01 जून 2026