ठेले, पान पार्लर, काउंटर, गन्ने की चरखी, भट्टी, बेंच आदि की जप्त भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, गन्ने की चरखियां, अवैध चबूतरे, जालियां, छप्पर, झुग्गी, टपरे, सब्जी की दुकानें, आवागमन में बाधक टैंकर, दुकानों के बाहर रखा सामान, भवन निर्माण सामग्री आदि को हटाया तथा ठेले, पान पार्लर, काउंटर, गन्ने की चरखी, भट्टी, टेबिल, कुर्सी, बेंच, स्टूल, नेट, पन्नी आदि जप्त किये। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को सूरज नगर, पीएनटी चौराहा, भदभदा ताज होटल, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, न्यू मार्केट जीटीबी काम्पलेक्स, सेकेण्ड स्टाप नगर निगम मुख्यालय, लिंक रोड नं0-1,2,3, बिट्ठल मार्केट, खजूरी कलां बिजली कालोनी, खजूरी रोड, बागसेवनिया, जहांगीराबाद, बरखेड़ी, बोट क्लब, रेतघाट, रविन्द्र भवन, एल.बी.एस हास्पिटल, भोपाल गेट, गोलघर, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-06, छोला जे.पी. नगर, करोंद विश्वकर्मा नगर, करोंद चौराहा, बैरसिया रोड नवीबाग, ईटखेड़ी, आशाराम तिराहा आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में ठेले, दुकानों के बाहर रखा सामान के अलावा नवीबाग क्षेत्र से 02 अवैध रूप से बनें छप्पर, सेकेण्ड स्टॉप क्षेत्र से बांस बल्ली की बनीं 01 अवैध झुग्गी, विश्वकर्मा नगर में सर्विस रोड पर अवैध रूप से लगी 01 जाली व 01 चबूतरा, बरखेड़ी क्षेत्र में मकान के बाहर रखी 01 चादर, खजूरी रोड क्षेत्र में सर्विस रोड पर पड़ा बिल्डिंग मटेरियल, जीटीबी काम्प्लेक्स से 03 टपरे तथा खजूरी बिजली कालोनी में सर्विस रोड पर आवागमन में बाधक 03 पानी के टैंकर आदि को हटवाया और 08 ठेले, 01 पान पार्लर, 01 काउंटर, 01 गन्ने की चरखी, 01 भट्टी, 13 फाल्डिंग टेबिल, 02 बेंच, 08 स्टूल व लूज नेट, पन्नी आदि जप्त की। हरि प्रसाद पाल /01 जून, 2026