क्षेत्रीय
02-Jun-2026
...


* उत्पादन हुआ ठप्प * वाहन चालक पर की गयी बर्खास्तगी की कार्यवाही कोरबा (ईएमएस) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा कोयला खदान क्षेत्र में माहौल उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब रात्रि पाली में ड्यूटी पर तैनात माइनिंग सरदार के साथ एक निजी कंपनी के वाहन चालक ने गाली-गलौज और मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार इस घटना से आक्रोशित होकर पूरा माइनिंग स्टाफ सतर्कता चौक पर लामबंद हो गया और विरोध स्वरूप खदान का उत्पादन पूरी तरह ठप्प कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन और कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा माफीनामा सौंपने और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त लिखित कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के बाद ही स्टाफ शांत हुआ और काम पर वापस लौटा। हाथ से लिखे गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, मामले में त्वरित कदम उठाए गए हैं, जिसके अंतर्गत दोषी वाहन चालक को तत्काल प्रभाव से डिसमिस और ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। कंपनी के मैनेजर से सामूहिक रूप से माफीनामा मांगा गया है। इस लिखित कार्यालयीन आदेश की प्रति वरिष्ठ ओवरमैन मैन को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु सौंपी गई है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अशोक साहू, मनीष सिंह, बबई, संदीप, लक्ष्मी, सुमंत, विमल, उपेंद्र, पवन, अभिनव, दिनेश महोबिया, रवि राठौर, तुलसी सर, बासु मंडल, कुलदीप, दीपक सोरेन, अशोक किसान, अनिल बंजारे, नितेश रंजन, सुशील पैकरा, महेंद्र कुमरे, मनीराम साहू, अनिल केशरी सहित लगभग 60 से 70 माइनिंग सुपरवाइजर और कर्मचारी एकजुट हो शामिल थे। - 02 जून / मित्तल