क्षेत्रीय
02-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। श्रृंगी ऋषि धर्मशाला में पंडित कपिल शर्मा के श्रीमुख से आयोजित भागवत कथा के शुभारंभ पूर्व पांच पट्टी सिखवाल ब्राह्मण समाज व महिला मंडल ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा सत्यनारायण मंदिर, सिखवाल मोहल्ला से शुरू होकर श्रृंगी ऋषि धर्मशाला, शीतला माता बाजार पर संपन्न हुई। यात्रा में बैंड बाजे व ढोल-नगाड़ों की धुन पर मातृशक्ति मंगल गीत गाते हुए नगर भ्रमण कर रही थी। मार्ग में सांवरिया सिखवाल ब्राह्मण भक्त मंडल ने स्वागत मंच लगाकर छाछ वितरित की। कथा स्थल पहुंचने पर मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। - 02 जून 2026