क्षेत्रीय
02-Jun-2026
...


गरियाबंद(ईएमएस)। जिले के गरियाबंद दवा विक्रेता संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव में इस बार मतदाताओं ने बदलाव के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। चुनाव में परिवर्तन पैनल ने अधिकांश प्रमुख पदों पर जीत दर्ज करते हुए संगठन की कमान अपने हाथों में ले ली। लंबे समय से संगठन पर प्रभाव रखने वाले पुराने नेतृत्व को चुनौती देते हुए परिवर्तन पैनल ने पारदर्शिता, एकता और सम्मान के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था। मतदान और मतगणना दोनों चरणों में पूरे जिले में उत्साह और रोमांच का माहौल देखने को मिला। कई पदों पर कड़ी टक्कर के बावजूद अंततः परिवर्तन पैनल ने निर्णायक बढ़त हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। चुनाव के दौरान परिवर्तन पैनल ने संगठन में पारदर्शिता, भयमुक्त व्यापारिक माहौल, सेवा भावना और हर सदस्य की आवाज को प्राथमिकता देने का वादा किया था। दवा विक्रेताओं ने इन्हीं मुद्दों पर भरोसा जताते हुए उन्हें बहुमत से समर्थन दिया। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर अश्वनी सिंह ठाकुर, सचिव पद पर अनिल चंद्राकर, कोषाध्यक्ष पद पर गुहाराम सोनकर, उपाध्यक्ष पद पर दिनेश सिन्हा, संगठन सचिव पद पर रुद्रदेव वर्मा, सहसचिव पद पर ललित साहू तथा जनसंपर्क अधिकारी पद पर चेतन मेघवानी निर्वाचित हुए हैं। सत्यप्रकाश(ईएमएस)02 जून 2026