क्षेत्रीय
02-Jun-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। रीवा में जैन साध्वियों तथा गुजरात के राजकोट में श्वेतांबर आचार्य के साथ हुई सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद विवेक तंखा से मुलाकात कर साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विशेष कानून बनाने की मांग की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक सरदार दलबीर सिंह जस्सल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमन कुमार जैन के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि साधु-संत, मुनि और साध्वियां देश की आध्यात्मिक धरोहर हैं, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक समुदायों के साथ बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता जताते हुए प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सुमन कुमार जैन, राजकुमार जैन, शाकिर कुरैशी, हाजी हामिद खान, दिलावर खान, अशोक यादव, श्याम सोलंकी, अनिल गुप्ता, अतुल जोसफ, कृष्ण गुप्ता और संजय वर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल रहे। सुनील साहू / मोनिका / 02 जून 2026/ 01.41