डायना श्नाइडर से होगा मुकाबला पेरिस (ईएमएस)। बेलारुस की एरिना सबालेंका ने जापान की नाओमी ओसाका को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस 2026 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। सबालेंका ने कड़े मुकाबले में ओसाका को 7-5, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनायी। में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही सबालेंका लगातार 14वें ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। इससे अब उनके खिताब जीतने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं। सबालेंका की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि ओसाका ने शुरुआत में ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहले दो गेम जीत लिए थे। वहीं सबालेंका ने पांच फाल्ट किये। इसके ब्रेक अंक पर एक डबल फॉल्ट भी शामिल था, जिससे ओसाका को शुरुआत में ही बढ़त मिल गयी। शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका ने इसके बाद तेजी से लय हासिल कर ली। उन्होंने दो फोरहैंड विनर्स लगाकर लय हासिल कर ली। इस प्रकार की वापसी के बाद सबालेंका हावी हो गयी। बेलारुसी खिलाड़ी ने लगातार अच्छी सर्विस की। रखा। इसके बाद इस खिलाड़ी को एक भी ब्रेक अंक नहीं मिला। एक समय ओसाका 3-2 से आगे चल रही थीं हालांकि इस निर्णायक गेम के तुरंत बाद ओसाका अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पायी। सबालेंका ने अवसर का लाभ उठाते हुए लगातार चार गेम जीतकर मैच पर कब्जा कर लिया। इसके बाद ओसाका अवसरों का लाभ नहीं उठा पायी जिससे ये मैच सबालेंका के पक्ष में आ गया। अब क्वार्टर फाइनल में सबालेंका का मुकाबला 25वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर से होगा। डायना ने एक अन्य मुकाबले में 19वीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराकर अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। जीत से उत्साहित सबालेंका ने कहा कि वह केवल अपने खेल पर ध्यान दे रही है। उसका प्रयास कोर्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और ट्रॉफी जीतना है। ईएमएस 02जून 2026