जबलपुर (ईएमएस)। आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। जन सुनवाई में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश मामले पति पत्नी विवाद, पारिवारिक झगड़े, जमीन संबंधी विवाद, मारपीट तथा साइबर अपराध से जुड़े थे। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतकर्ताओं को शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समय सीमा में त्वरित निराकरण किया जाए। इस जन सुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय भी उपस्थित रहे। एसपी श्री उपाध्याय के निर्देश पर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों ने अपने कार्यालयों, शहर व देहात के थानों एवं चौकियों में भी जन सुनवाई कर शिकायतें सुनीं। सुनील साहू / मोनिका / 02 जून 2026/ 03.30