क्षेत्रीय
02-Jun-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। झेरिया यादव समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रत्याशियों के सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर रविवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण स्थित झेरिया यादव सामाजिक भवन, नूतन कॉलोनी में संपन्न हुई।बैठक में आगामी सम्मान समारोह की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। पदाधिकारियों और समाजजनों की रही मौजूदगी बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक यादव, उपाध्यक्ष राम यादव, नगर अध्यक्ष ओंकार यादव, मीडिया प्रभारी परदेशी यादव एवं जीवन यादव सहित महेश यादव, नंद कुमार यादव, नंदलाल यादव, एल.आर. यादव, सौरभ यादव, मनीराम, प्रकाश, पुन्नीराम, संतोष यादव, राजकुमार, शंकर, के.के. यादव, रामचंद्र, लक्ष्मीनारायण, अर्जुन और दीपक राम उपस्थित रहे। महिला प्रकोष्ठ की भी सक्रिय सहभागिता बैठक में महिला प्रकोष्ठ से दीपा यादव, सरिता यादव, ईश्वरी यादव, कविता यादव, संजू, सूरज, अहिल्या, सरिता एवं राही यादव सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने भाग लिया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मान समारोह में प्रदेश स्तर पर निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया जाएगा तथा समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया जाएगा - 02 जून 2026