राष्ट्रीय
02-Jun-2026


भुवनेश्वर(ईएमएस)। ओडिशा में एक सरकारी ऑफिस के फीमेल टॉयलेट में जासूसी कैमरा लगाने के आरोप में एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब 25 मई को एक महिला कर्मचारी वॉशरूम का इस्तेमाल कर रही थी और अचानक कैमरा गिर गया। महिला ने 26 मई को टिरटोल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और जांच शुरू की गई, जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अंकित कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि विस्तृत जांच करने, सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और उपकरण का फोरेंसिक विश्लेषण करने के बाद, हमने पाया कि कार्यालय में जूनियर राजस्व सहायक संजय अधेक महिलाओं के वॉशरूम क्षेत्र में बार-बार आता-जाता था। वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपराध कबूल किया और नरमी बरतने की गुहार लगाई। विनोद उपाध्याय / 02 जून, 2026