नर्मदापुरम/(ईएमएस)!जनपद पंचायत बनखेड़ी के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बनखेड़ी श्रीमती रीना कुमारिया की अध्यक्षता में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विकासखंड बनखेड़ी की 10 ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत मैदाखेड़ा, महुआखेड़ा, पड़रईठाकुर, पांजरा, मुर्गीढाना, कोठरी, जूनावानीढाना, पीपरपानी, डंगरहाई एवं धड़ावपड़ाव के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे। आयोजित बैठक में सभी सचिवों को वन अधिकार समिति के गठन की प्रक्रिया एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार हेतु दावा प्रस्तुत करने संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में जनजातीय कार्य विभाग में पदस्थ छात्रावास अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ईएमएस/ राजीव अग्रवाल/ 03 जून 2026