क्षेत्रीय
03-Jun-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | - स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत एवं शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। जिसके आज स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी के निर्देशन में खुले में मीट मांस का विक्रय करने वालों पर जुर्माना कार्यवाही की गई। जिसमें वार्ड क्रमांक 54 ईदगाह कम्पू रोड पर 4500 रूपये एवं वार्ड क्रमांक 53 में 500 रूपय का जुर्माना किया गया तथा भी दुकानों पर ग्रीन नेट लगवाई गई। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 46 नया बाजार में मदन गोपाल पाल द्वारा खुले में गोबर फेंकने पर 2000 का जुर्माना किया गया। जुर्माना कार्यवाही में फ्लाइंग दल प्रभारी दक्षिण धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया, वर्ल्ड हेल्थ ऑफिसर अर्जुन कुमार, श्री अजय पवार आदि उपस्थित रहे।