क्षेत्रीय
03-Jun-2026
...


- देश भर के मीडिया कर्मियों के अधिकार और सुरक्षा के लिए काम करेगा संगठन इंदौर (ईएमएस)। ऑल मीडिया सोशल काउंसिल ने इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार हितैषी डॉ. विनायक अशोक जैन लूनिया को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में संगठन देशभर के मीडिया कर्मियों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और कल्याण से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएगा। डॉ. लूनिया ने कहा कि काउंसिल पत्रकार हित के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी और मीडिया जगत की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहेगी। संगठन की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए डॉ. लूनिया ने बताया कि काउंसिल पत्रकारों के लिए मीडिया कानून, अधिकार जागरूकता, एथिक्स कोड प्रशिक्षण और अधिमान्यता व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य करेगी। इसके साथ ही पत्रकारों के लिए रियायती आवास, भूखंड सुविधा तथा पत्रकार सुरक्षा एवं राहत कोष की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे। :: मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार से संवाद :: पात्र पत्रकारों को अधिमान्यता एवं आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संगठन जल्द ही सरकार से सीधा संवाद स्थापित करेगा। इसके अलावा काउंसिल को मजबूत राष्ट्रीय मंच बनाने के लिए जल्द ही एक राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे देश भर के संपादकों, संवाददाताओं और कैमरा पर्सन को एक सूत्र में जोड़ा जा सके। प्रकाश/02 जून 2026