क्षेत्रीय
03-Jun-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। गंगा सेवा समिति अलीगढ़ इकाई का गठन मेल रोज बाईपास स्थित गंगा फार्म हाउस में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजीव मुक्ता राजा शहर विधायक एवं समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर श्योराज सिंह विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र शर्मा, किरण झा ने संयुक्त रूप से गंगा माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य महीपाल शर्मा ने तथा सफल संचालन गंगा सेवा समिति के प्रदेश प्रभारी निलेश उपाध्याय ने किया । कार्यक्रम में संस्थापक किरन झा ने गंगा भक्तों का संबोधन करते हुए संस्था के गठन का उद्देश्य गंगा माता को परम बैभव तक पहुंचाने के लिए तन मन धन से सभी से कार्य करने का आह्वान किया तथा अब तक किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। गंगा सेवा समिति अलीगढ़ की नवनियुक्त कार्यकारिणी- जिला अध्यक्ष- मदन गोपाल पाराशर ,महामंत्री- नरेंद्र गौतम, डॉक्टर कुंज बिहारी दुबे, मनोज शर्मा। कोषाध्यक्ष -नवनीत शर्मा सहकोषाध्यक्ष- पुष्पेंद्र जादौन। संगठन मंत्री- रिंकू शर्मा सहसंगठन मन्त्री-सुरेश कुंतल। उपाध्यक्ष -सत्येंद्र द्विवेदी, अनूप उपाध्याय ,पिंकी शर्मा, राजकुमार गुप्ता, उमेश गौड, प्रतिभा शर्मा। मंत्री -अजीत चैधरी, दिलीप निषाद ,भूपेंद्र लोधी ,नीतू आशीवाल ,गोपाल शर्मा प्रधान ,कपिल शर्मा प्रधान मीडिया प्रभारी- ओपी शर्मा आदि शामिल हैं। ईएमएस/ धर्मेन्द्र राघव/ 03 जून 2026