क्षेत्रीय
03-Jun-2026
...


देवास (ईएमएस)। समस्त साधु संतो और गो सेवक जीतू रघुवंशी द्वारा संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत देवास में सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। अभियान के अंतर्गत एबी रोड स्थित चर्च में आयोजित कार्यक्रम में क्रिश्चियन समुदाय के फादर एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गौ सम्मान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गोमाता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक सम्मान दिलाना, गौसेवा के लिए केंद्रीय कानून एवं केंद्रीय गौसेवा मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि संरक्षण, चारा सुरक्षा नीति तथा गौ-आधारित कृषि को बढ़ावा देना शामिल है। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों का मिल रहा समर्थन सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का सकारात्मक संदेश दे रहा है।