क्षेत्रीय
03-Jun-2026
...


देवास (ईएमएस)। मोनतीर्थ आश्रम, गंगा घाट, उज्जैन में युवा शिवसेना द्वारा आयोजित विशाल युवा महोत्सव, प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं उज्जैन संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में शिवसैनिक एवं युवासैनिक शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव किरण दादा साळी का इंदौर से देवास होते हुए उज्जैन आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। देवास में उनका मां चामुंडा की प्रतिमा एवं तलवार भेंट कर अभिनंदन किया गया। लगभग 50 से 100 वाहनों के काफिले के साथ वे कोयला फाटक पहुंचे, जहां वरिष्ठ नेता हितेश राज चौहान सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव किरण साळी, राज्य प्रमुख अनुराग सोनार एवं पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुमन गिरी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन एवं निरंजन आरती से हुई। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पं. रूपम जोशी ने अपने मधुर भजनों एवं हिंदुत्वमय प्रस्तुति से उपस्थित शिवसैनिकों एवं युवासैनिकों में नया जोश भरा। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें दिनेश विश्वकर्मा, रोहित शर्मा, सुनील वर्मा, हितेश राज चौहान, राजेश पटेल, देवकरण परमार, लखन चौहान, प्रवीण शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। ईएमएस/ मोहने/ 03 जून 2026