देवास (ईएमएस)। भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा देवास के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिद्धार्थ नगर, इटावा स्थित त्रिरत्न बुद्ध विहार में भोजनदान कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष्मान प्रहलादराव दामोदर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक बुद्ध वंदना एवं परित्राण पाठ से हुआ, जिसका वाचन डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के अनुयायियों द्वारा किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के कोषाध्यक्ष आयुष्मान अनिल शिंदे ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मार्गदर्शक एडवोकेट आयुष्मान सुरेशचंद्र वैद्य, रामचंद्र चौकीकर एवं मदनलाल जेठवा ने अपने उद्बोधन में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सिद्धांतों, उद्देश्यों तथा तथागत गौतम बुद्ध के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला। आयुष्मान अनिल शिंदे ने भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा देवास की आगामी कार्ययोजना से उपस्थितजनों को अवगत कराया। वहीं डेरिस 50 फाइटर टीम के अध्यक्ष हेमंत मालवीय एवं सचिव विक्की मालवीय ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के मिशन और सामाजिक परिवर्तन में उनकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कवि आयुष्मान जयप्रकाश चौकीकर ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्ष पर आधारित कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर वासुदेव तायड़े, बाजीराव पाटोले, संगीता तायड़े, दीपिका शिंदे, साहेबराव दामोदर, सत्यवान पाटिल, प्रमिला दामोदर, प्रमिला पाटिल, राधाबाई वानखेड़े, सरिता नागले, संगीता गोलाइत, सुशील मेढ़े, प्रदीप चौहान, अंकित चौहान, पंकज परमार सहित सैकड़ों डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुयायी उपस्थित थे। ईएमएस/ मोहने/ 03 जून 2026