राज्य
03-Jun-2026


भोपाल (ईएमएस) । राजधानी भोपाल में नगर निगम की नई बिल्डिंग की व्यवस्थाओं पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब एक महिला कर्मचारी लिफ्ट बंद हो जाने के कारण करीब आधे घंटे तक उसके अंदर फंसी रही। घटना के दौरान महिला कर्मचारी ने बाहर निकलने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं रही। महिला तकरीबन आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही। मीटिंग में जा रही थी महिला कर्मचारी, लिफ्ट में फंसी भोपाल नगर निगम की नई बिल्डिंग (मुख्यालय) की लिफ्ट में फाल्ट आने से एक बार फिर नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम की महिला कर्मचारी बैठक में भाग लेने जा रही थी तभी लिफ्ट रुक गई। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि सूचना मिलने के बावजूद कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा । जुनेद/03 जुनेद2026