राज्य
03-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) विनीता नेगी, डॉ. मंदाकिनी सिलावट और शुभा रंजन चटर्जी के आतिथ्य में रेसीडेंसी क्षेत्र स्थित प्रकाश हाकी क्लब के अभ्यास स्थल पर स्वर्गीय दादा बंसीलाल सिलावट स्मृति सेवन साइडर हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सरवर खान, अशोक यादव, प्रेम प्रजापत, रेहान अंसारी और अजय सारडा, बंटी यादव और बालकिशन रायकवार उपस्थित थे। प्रकाश हॉकी क्लब के सचिव देवकीनंदन सिलावट ने बताया कि लीग कम नॉकआउट पद्धति से खेली जा रही प्रतिस्पर्धा में ग्रुप ए का प्रथम मुकाबला हॉकी यूनिट विरुद्ध प्रकाश हॉकी क्लब के मध्य खेला गया। हाकी यूनिट की ओर से रेहान शेख का गोल कर अपनी टीम को बदत दिलाई मध्यांतर के बाद अंतिम क्षणो में प्रकाश हॉकी क्लब के अभय रायकवार द्वारा बराबरी का गोल किया गया। समूह बी का प्रथम मुक़ाबला आईएटीवीइ विरूद्ध किशन दादा टीम के मध्य खेला गया जिसमें आईएटीवीइ के कप्तान मयंक वर्मा ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हॉफ टाइम के बाद मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर किशन दादा टीम के कप्तान अजय कनेश ने गोल कर बराबरी हासिल की। सिलावट ने बताया कि स्पर्धा में 12 साल के बच्चों को अवसर दिया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन प्रथमेश राजे सिलावट ने किया। आभार हलीम खान ने माना। आनंद पुरोहित/03 जून 2026