ठाणे, (ईएमएस)। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की बैठक तिलक बैंक्वेट हाल ठाणे में 2 जून को आयोजित किया गया उसमें माहेश्वरी समाज के सभापति संदीप काबरा, महामंत्री अजय काबरा, अर्थमंत्री नारायण राठी, संगठन मंत्री विजय राठी, अरुण भांगड़िया एवं दिनेश सोमानी का ठाणे आगमन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने ठाणे क्षेत्र के समाजबंधुओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए अपने प्रेरणादायी, मार्गदर्शक एवं समाजहितैषी विचार व्यक्त किए। यह यात्रा आगामी अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के चुनावों की दृष्टि से भी विशेष महत्व रखती है, जिसमें उक्त पैनल चुनाव मैदान में है। समाज के विभिन्न विषयों, संगठन की भावी योजनाओं एवं समाज विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में ठाणे क्षेत्र के अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी सदस्य राजेन्द्र तापड़िया अध्यक्ष सीए कमलेश साबू एवं सचिव सीए विनोद जाखोटिया ने सभी अतिथियों का अत्यंत गर्मजोशी एवं सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए उनका गरिमामय अभिनंदन किया। उन्होंने मंच से ठाणे माहेश्वरी मंडल द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं समाजोपयोगी गतिविधियों की जानकारी भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन गांधी एवं ठाणे जिला अध्यक्ष महेश सोनी की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही ठाणे क्षेत्र के अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारणी सदस्य राजू तापड़िया, परमेश्वर तापड़िया, एस. एन. राठी, डॉ. संतोष राठी, प्रमोद कसाट, किरण सावर, संदीप माहेश्वरी, श्याम भूतड़ा, संदीप बियाणी, भगवान सोमानी, ओम सोमानी, ललित सोमानी, हरीश कोठारी, भारत तापड़िया, महावीर बियाणी, गोविंद राठी, एडवोकेट राकेश जैमलानी, हंस प्रकाश राठी, सुनील काबरा, अर्पित नागौरी, गिरिराज अजमेरा, कृष्णा, अभिषेक, विजेता झावर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बाहर से पधारे सुरेंद्र माणुधणे, दत्तू तोतला, प्रशांत तोषणीवाल, राठी जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने उद्बोधन में सभापति संदीप काबरा ने थाना माहेश्वरी समाज की सक्रियता एवं संगठनात्मक शक्ति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि थाना मंडल में बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर, अधिवक्ता, उद्योगपति, व्यवसायी एवं कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स समाज के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, जो पूरे माहेश्वरी समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि थाना माहेश्वरी समाज एक सशक्त, जागरूक एवं प्रभावशाली टीम के रूप में कार्य कर रहा है और भविष्य में समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखता है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित समाजबंधुओं ने इसे संगठन, संवाद एवं समाज की एकता को और अधिक सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया। संतोष झा- ०३ जून/२०२६/ईएमएस