अंतर्राष्ट्रीय
लंदन (ईएमएस)। ब्रिटेन के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र डेवोन में सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें रॉयल नेवी के तीन जवानों की मौत हो गई। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा बुधवार तड़के सॉर्टन क्षेत्र के पास हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर रॉयल नेवी का मर्लिन एमके-4 था, जो नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। हादसा सुबह लगभग चार बजे के आसपास हुआ, जिसके बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। सुबोध/०३-०६-२०२६