क्षेत्रीय
04-Jun-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29, संजय गांधी नगर के उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने भाजपा उम्मीदवार वी. मधुसूदन राव को 1062 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। परिणाम आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जमकर जश्न मनाया गया। संजय गांधी नगर वार्ड को कांग्रेस का परंपरागत गढ़ माना जाता है। पिछले करीब तीन दशकों से इस वार्ड में कांग्रेस का दबदबा कायम है और एक बार फिर मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम को वार्ड में व्यापक जनसमर्थन मिला, जबकि भाजपा प्रत्याशी वी. मधुसूदन राव को लगातार तीसरी बार चुनावी हार का सामना करना पड़ा। उपचुनाव के नतीजे को कांग्रेस ने जनता का विश्वास और संगठन की जीत बताया है। वहीं भाजपा के लिए यह परिणाम आत्ममंथन का विषय माना जा रहा है। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और जीत का जश्न मनाया। वार्ड 29 में कांग्रेस का कब्जा बरकरार, शेख आजम ने 1062 वोटों से दर्ज की जीत। मनोज राज 04 जून 2026