- कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा समीक्षा बैठक में दिए निर्देश शिवपुरी ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने गत दिवस लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम के तहत जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की और कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने के अभियान में जिले में जो योजनाएं संचालित की जा रही है उनका काम समय सीमा में पूरा करें। संबंधित फर्म द्वारा तय समयसीमा में काम नहीं किया गया है उनके ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कहा कि हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम पूरी गंभीरता से होना चाहिए। इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश जल निगम अंतर्गत शिवपुरी जिले में मड़ीखेड़ा, बसई और महुअर जल प्रदाय योजना पर काम किया जा रहा है। I इन समूह योजना के तहत 1000 से अधिक गांव है। एकल ग्राम योजना के अंतर्गत 229 गांव है। मड़ीखेड़ा समूह जल प्रदाय योजना से शिवपुरी के समस्त विकासखंडों में कुल 752 गांव लाभान्वित होंगे। इसके तहत 6 मास्टर रिजर्वेयर हैं जिनका काम पूरा हो गया है। सड़क मरम्मत के निर्देश कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि योजना के काम के दौरान सड़कों की खुदाई की जा रही है। सड़कों की मरम्मत भी समय पर की जाए। अब मानसून का समय आने वाला है इसलिए सड़कों की मरम्मत समय पर कर ली जाए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षाबैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शुभम अग्रवाल ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत शिवपुरी जिले में कुल 1260 गांव है जिनमें हर घर नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें कई सहरिया जनजाति बाहुल्य ग्राम है, उनमें पीएम जनमन योजना के तहत भी काम किया जा रहा है।कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने निर्देश देते हुए कहा है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल का लक्ष्य है जिसे पूरा करना है। इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम दोनों ही सक्रियता से कम करें। अभी गर्मी का समय है और ऐसे में पेयजल की समस्या देखने को मिलती है लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को हैंडपंप संधारण के निर्देश दिए हैं। जो हेडपंप खराब है, परंतु उपयोग की स्थिति में है उन्हें सही कराया जाए।प्रशासन द्वारा सहयोग का आश्वासनयदि किसी फर्म को कहीं कार्य करने में कठिनाई आती है, उस संबंध में तत्काल मुझे अवगत कराएं। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर से यह बात कही और कहा कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत बड़ी परियोजनाओं पर काम हो रहा है। यदि किसी परियोजना स्थल पर कोई कठिनाई आती है तो प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा।