राज्य
- 61 साल की उम्र हो जाने से सरकारी नौकरी के लिए हुए अपात्र मलप्पुरम (ईएमएस)। केरल के मलप्पुरम निवासी अब्दुल मजीद की सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद 21 साल बाद पूरी तो हुई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मजीद ने वर्ष 2005 में पीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा पास की थी, लेकिन निर्धारित अवधि में उन्हें नियुक्ति नहीं मिल सकी। हाल ही में 24 अप्रैल 2026 को पीएससी ने उन्हें अरबी शिक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र भेजा। हालांकि तब तक उनकी उम्र 61 वर्ष हो चुकी थी, जो सरकारी सेवा की अधिकतम आयु सीमा से अधिक है। वर्षों तक खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया में हुई देरी ने उन्हें नौकरी से वंचित कर दिया। नन्दिनी परसाई/4 जून 2026