बुरहानपुर (ईएमएस) । इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बनने वाला डिवाइड इन दिनो वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है नगर निगम द्वारा शनवारा चौराहे से गणपति नाका तक डिवाइडर निर्माण का कार्य विगत 6 माह से अधूरा पड़ा है यहां निगम द्वारा बिना रोड निर्माण आपा धापि के चलते डिवाइडर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है बीच रोड पर डिवाइडर बनने से रोड के दोनों ओर उबड खाबड़ गडडो से बड़े वाहन के गुजरने से यहां पूरे समय बड़े हादिसों का खतरा बना हुआ है डिवाइडर के दोनों और सड़क नहीं होने से बड़े-बड़े गड्ढे आवा गवन में बाधा बने हुए हैं डिवाइड का कार्य भी लंबे समय से बंद पड़ा है निगम के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे वाहन चालकों की फजीहत हो रही है यहां आए दिन वाहन फंसने से यातायात जाम की स्थिति निर्मित हो रही है आमतौर पर चौड़ी सड़कों को दो भाग में बांटने और वाहनों को नियंत्रित करने के लिए सड़क के बीच डिवाइडर का निर्माण किया जाता है परंतु बुरहानपुर एकमात्र ऐसा शहर होगा जहां निगम बिना रोड निर्माण से पहले डिवाइडर बनाकर रोड के निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दे रही है रोड से पहले डिवाइडर बनने से इसमें भ्रष्टाचार होने की आशंका नजर आ रही है राजनीतिक गलियारों में इस डिवाइडर को लेकर ऐसी चर्चा है कि यह् सारा मामला कमिशन से जुड़ा है रोड बने नहीं बने पर डिवाइडर बनाकर कमीशन की बंदर बाट जरूर नजर आ रही है इस मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है पर जिम्मेदारों का इस का कोई ध्यान नहीं है। आबिद अहमद/04जून2026