बरेली (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान कपड़ा व्यापारी सूर्य प्रकाश गुप्ता को उनके भतीजों ने तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि सूर्य प्रकाश गुप्ता का भाई से प्रापर्टी का विवाद चल रहा था। गुरुवार दोपहर अपने वह अपने घर पर थे। दोपहर करीब 12 बजे भतीजों से विवाद हो गया। मकान की छत पर विवाद चल रहा था। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई थी। जिसमें आरोपियों ने सूर्य प्रकाश गुप्ता को छत से धक्का दे दिया। उन्हें लोग पास के अस्पताल लेकर गए मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस की तरफ से बताया गया हैं कि वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी गिफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है। जितेन्द्र 04 जून 2026