राज्य
04-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) कल देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार मिक्सर वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला इलाके में रात ग्यारह बजे के करीब हुआ। हादसे में मृतक युवक का नाम आकिब पिता अयूब खान है। वहीं समीर पिता मुर्तजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर नायता मुंडला स्थित एलिजा पब्लिक स्कूल के पास से घर जा रहे थे। उसी दौरान गली से तेज रफ्तार में आ रहे सीमेंट मिक्सर वाहन क्रमांक एमपी 09 एचजी 3353 के चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही समीर दूर जा गिरा और घायल हो गया, जबकि आकिब ट्रक की चपेट में आ गया और कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त करते शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 04 जून 2026