क्षेत्रीय
04-Jun-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर नगर निगम ने सड़क पर कचरा और गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम के जोन क्रमांक 10 के स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड क्रमांक 49 क्षेत्र में अभियान चलाकर चार दुकान संचालकों पर कुल 11,500 रुपये का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 10 के जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। अभियान के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा भी उपस्थित रहे। नगर निगम की टीम ने वार्ड 49 क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सड़क पर कचरा फैलाने और गंदगी करने के मामलों में एक कबाड़ी दुकान, एक नाश्ता दुकान सहित कुल चार दुकानों के संचालकों को जिम्मेदार पाया। इसके बाद संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाते हुए भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/04 जून 2026