क्षेत्रीय
04-Jun-2026


धमतरी (ईएमएस)। आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम मड़वापथरा में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा पहुंचे। उन्होंने नव-निर्मित बहुउद्देश्यीय केंद्र का निरीक्षण किया। इससे पहले नगरी विकासखंड के ग्राम बोईरगांव में पिछले साल दिसंबर के पहले हफ्ते की शुरुआत में बहुद्देश्यीय केंद्र खोला गया। अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों में निर्मित बहुद्देश्यीय केंद्र अब ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएँ खोल रहे हैं। इन केंद्रों में बहुउद्देशीय हॉल, आंगनवाड़ी केंद्र, एएएम (आदिवासी सहायता एवं मार्गदर्शन) केंद्र सहित समुदाय की मूलभूत सेवाओं के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। कलेक्टर मिश्रा ने बहुउद्देशीय हॉल में आदिवासी समाज के प्रमुख जनों के साथ बैठक कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों पर चर्चा की। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के के लिए ज्ञान वर्धक खेल-खिलौने, भी है । ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने आजीविका संवर्धन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता तथा सरकारी योजनाओं के लाभांवित करने के विषय में फीडबैक लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी द्य उन्होंने कहा जो भी समस्या या शिकायत मांग हो वह आवेदन में लिख कर दे दें, ताकि उसका समाधान किया जा सकें। कलेक्टर ने कहा कि बहुद्देश्यीय केंद्रों के माध्यम से न केवल सामुदायिक गतिविधियाँ सुदृढ़ होंगी, बल्कि आजीविका बढ़ाने के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करते हुए स्थानीय समुदाय को इसके प्रति जागरूक किया जाए।इस पहल से जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों को एक छत के नीचे अनेक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करा रही है। सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार।आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण-जंगल आधारित आजीविका, कृषि व लघु वन उपज के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई युवा पढ़ा लिखा हो कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान हो तो बताए। इस इलाके में अटल सेवा केंद्र खोला जा सकता है, ताकि व्यक्तियों के छोटे-छोटे काम और छोटी राशि भी इस सेवा केंद्र में अपने खाते से निकाल सकते है। उन्होंने एसडीएम और सरपंच को कहा कि ऐसे युवा का चयन कर लें । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरीतिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान अंतर्गत परिसर में काजू और चीकू का पौधा लगाया। सरकार द्वारा आदिवासी समुदायों के सर्वांगीण विकास और अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान शुरू किया गया है। इस महाअभियान का उद्देश्य देश के दूरस्थ एवं वंचित जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, जीवन स्तर में सुधार और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।इस अवसर पर एसडीएम एसडीएम नभ सिंह , सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास श्री विमल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती जगरानी एक्का, सरपंच नन्द कुमार नेताम सहित ब्लॉक अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/04 जून 2026