ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नोडल अधिकारी मदाखलत श्री केषव सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार दक्षिण विधानसभा अंतर्गत मदाखलत अधिकारी श्री रवि कोरी के निर्देषन में बेटी बचाओ चौराहा, सिंधी कॉलोनी रोड़, हेम सिंह की परेड,शाखी बिहार कॉलोनी तक मुख्यमार्ग पर लगे अनाधीकृत बैनर, पोस्टर, कटआउट इत्यादि को हटवाया गया। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक श्री लव झा, श्री विशाल जाटव सहित दल दक्षिण मौजूद रहा। इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय 18 के क्षेत्राधिकारी अजय शर्मा के साथ पिंटू पार्क सब्जी मंडी होकर जॉन पर लगे अवैध ठेलों को हटाया गया एवं स्टैंड बोर्ड खाबो पर लगे कट आउट हटाए जाने की कार्रवाई की गई। साथ ही सिंहपुर रोड हॉकर्स जॉन से ठेला काउंटर को जप्त कर मदाखलत कार्यालय में रखवाया गया। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक राकेश सिंह चौहान, सुघर सिंह सिसोदिया व दल पूर्व उपस्थित रहा।