क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


- अनुशासन और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर दिए निर्देश फतेहपुर (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी, यातायात शाखा तथा पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मी शामिल रहे। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। इसके साथ ही अनुशासन, एकरूपता एवं दक्षता को बढ़ाने के लिए टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विवेचनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए अनुशासन, शारीरिक दक्षता और गुणवत्तापूर्ण विवेचना अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। शीबू खान/ ईएमएस 05 जून, 2026