क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। नगर थाना क्षेत्र के सीतारामपुर निवासी रामफेर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कक्षा 9 के छात्र अपने नाती दुर्गा प्रसाद के जान माल की रक्षा और गांव के ही दबंगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। शुक्रवार को एसपी को दिये पत्र में रामफेर ने कहा है कि गांव के ही शशिकान्त पुत्र राम प्रताप, शिवम पुत्र मनोज, सुनील उपाध्याय पुत्र लल्लन प्रसाद और उनके भान्जे विशाल पुत्र सुरेन्द्र चौबे निवासी चिलमा थाना दुबौलिया आदि ने रामफेर के नाती लगभग 16 वर्षीय दुर्गा प्रसाद को जरा सी कहा सुनी को लेकर गत 29 मई को खडौवा चौराहे पर बुरी तरह से उस समय मारा पीटा जब वह जूस पी रहा था। स्थानीय लोगों के बीच बचाव पर उसकी जान बची। दुर्गा प्रसाद ने दबंगों से अपनी जान बचाने की नीयत से 112 पर पुलिस को सूचना दिया। मौके से शशिकान्त आदि फरार हो गये। जब दुर्गा प्रसाद अपने घर आ रहा था तो रास्ते मंें शशिकान्त आदि ने उसे कट्टे से मारने के लिये दौड़ाया। उसे काफी चोटे आयी और एम्बुलेंस बुलाकर सी.एच.सी. मरवटिया पर रामफेर ने अपने नाती का इलाज कराया। नगर थानाध्यक्ष ने दोषियो के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जगह मोबाइल छीनकर नाती और बाबा को थाने के कमरे में बंद किया और कुछ लोगों की सिफारिश उन्हें रात्रि 8 बजे छोडा गया। रामफेर को आशंका है कि यदि दबंगों के विरूद्ध कार्रवाई न हुई तो उक्त लोग भविष्य में किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं। रामफेर ने अपने नाती और परिवार के सुरक्षा की मांग करते हुये दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है। ईएमएस / 05 जून 26