क्षेत्रीय
05-Jun-2026


जगदलपुर (ईएमएस)। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत वर्ल्ड बाइसाइकिल डे के अवसर पर 07 जून को जगदलपुर में संडे आन साइकिल अभियान का आयोजन किया गया है। उक्त अभियान का उद्देश्य आम जनता में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करना है। जगदलपुर में 07 जून को आयोजित यह संडे आन सायकिल अभियान प्रातः 07 बजे लालबाग मैदान से शुरू होकर कोतवाली चौक, चांदनी चौक, संजय मार्केट चौक, माँ दंतेश्वरी मंदिर, दामोदर पेट्रोल पंप, दलपत सागर, समुंद चौक , सर्किट हाउस रोड से पंचपथ चौक होकर लालबाग मैदान में समाप्त होगी। इस अभियान में शामिल होने के लिए गणमान्य नागरिक, युवा और अधिकारी एवं कर्मचारी http://fitindia.gov.in/worldbicycle-day पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर अपनी सक्रिय सहभागिता निभा सकते हैं। सुधीर जैन/चंद्राकर/05 जून 2026