ग्वालियर ( ईएमएस ) | दिल्ली जैसी घटना ग्वालियर में ना हो इसकी तैयारियों को जांचने के लिए एमआईसी सदस्य विनोद यादव माटू ने दमकल विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्देष दिए गए हैं कि 15 जून से सेवा नगर, आर आर टावर, अमर कंटक कॉलोनी एवं अन्य रहवासी इलाकों में मॉक ड्रिल की जाए। समीक्षा बैठक में एमआईसी सदस्य विनोद यादव माटू ने निर्देष दिए हैं कि रविवार को फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियांे के समक्ष में उपस्थित होकर परिचय एवं कार्य के संबंध में जानकारी लिये जाने हेतु निरीक्षण किया जाएगा। दमकल विभाग द्वारा हाईराइज एवं व्यवसायिक स्थानों का निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण में फायर सेफ्टी सार्टिफिकेट एवं फायर सिस्टम नियमानुसार लगे ना होने पर अथवा बंद होने पर संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। शासकीय एवं प्राईवेट संस्थाओं को अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण ना होने पर नोटिस जारी करने एंव शील करने निर्देशित दिये गये है।