क्षेत्रीय
05-Jun-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम ग्वालियर द्वारा तीन साल बाद फिर से बैंबू रेस्टारेंट को खोलने का रास्ता साफ हो गया है। मेयर इन काउंसिल में बैंबू रेस्टोरेंट को खोलने की स्वीकृति दी गई हैं। नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंबू रेस्टोरेंट को एमआईसी ने 10 साल के लिए मासिक लायसेंस शुल्क 2,46,600 रूपये प्रतिमाह देने पर स्वीकृति दी हैं। बैम्बू रेस्टोरेंट की प्रतिमाह की ऑफसेट राशि 2,41,999 निर्धारित की गई थी जिसके क्रम में 2,46,600 का ऑफर प्राप्त हुआ है जो कि निर्धारित ऑफसेट से अधिक था। बैम्बू रेस्टोरेंट को नवीन निर्धारित शर्तों के अनुसार 10 वर्ष के लिए प्रथम बार तथा इससे पूर्व बैम्बू रेस्टोरेंट को 05 वर्ष के लिए मासिक लायसेंस शुल्क पर आवंटन हेतु पूर्व निर्धारित शर्तों के साथ 04 बार कुल 05 बार ऑफर आमंत्रण हेतु विज्ञप्ति प्रकाशन एवं सोशल मीडिया पर भी पर्याप्त प्रचार-प्रसार के बाद भी बैम्बू रेस्टोरेंट के लिए केवल 01 ही ऑफर आया था। जिसके चलते Savoury Satva Food and Services Pvt.Ltd प्रो. हुकुम सिंह नामधारी को बैंबू रेस्टोरेंट मासिक शुल्क पर देने की स्वीकृति दी गई है।