क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | फायर बिग्रेड द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आकाष कोचिंग सेंटर पर फायर सुरक्षा का पालन नहीं मिला। इसके चलते कोचिंग को सील किया गया है। नोडल अधिकारी फायर रजनीष गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देषानुसार शहर में संचालित विभिन्न व्यावसायिक एवं शैक्षणिक संस्थानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज आकाश कोचिंग क्लासेस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया कि कोचिंग में स्थापित अग्निशमन उपकरण निष्क्रिय एवं अनुपयोगी हैं। साथ ही संस्थान की फायर एनओसी की वैधता भी समाप्त पाई गई। इसके चलते आकाष कोचिंग क्लासेस को सील किया गया है।