- विश्व पर्यावरण दिवस पर हरा हुआ मेडिकल कॉलेज परिसर: डॉक्टरों और छात्रों ने लिया हरित भविष्य का संकल्प - प्रकृति और मातृत्व को समर्पित: NMO शिवपुरी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश शिवपुरी (ईएमएस)। विश्व पर्यावरण दिवस पर नेशनल मेडिकोस ऑर्गेनाइजेशन (NMO) शिवपुरी इकाई ने मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. डी. परमहंस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। NMO शिवपुरी इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष चौरसिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान इकाई सचिव डॉ. पंकज शर्मा, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी, सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश अहिरवार, डॉ. शैलेंद्र रावल, मध्यभारत प्रांत विद्यार्थी प्रमुख डॉ. शिवम शर्मा, छात्र सचिव भोला मेहता सहित NMO के कई छात्र और सदस्य मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की मांग है। डॉ. आशुतोष चौरसिया ने कहा कि एक पौधा माँ के नाम अभियान के माध्यम से प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया है। उन्होंने समाज से अपील की कि अधिक से अधिक लोग पौधारोपण में भाग लें। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और नियमित रूप से वृक्षारोपण के साथ उनकी देखभाल करने का संकल्प दोहराया। आयोजन में डॉक्टरों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। ईएमएस/मोहने/ 05 जून 2026