क्षेत्रीय
05-Jun-2026


अशोकनगर (ईएमएस)। जिले की मुंगावली थाना पुलिस द्वारा बलात्कार के प्रकरण में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बीती 3 जून को मुंगावली थाने में जबनर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी थाना अरविंद सिंह कछुवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को दिनांक 4 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने की कार्यवाही की गई। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 05 जून 2026